महिला लेखपाल ने प्रेम प्रसंग के चलते लगाई फांसी, दोस्त ने बचाया, अस्पताल में भर्ती कराकर फरार
बरेली: UP के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला लेखपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते उसके दोस्त ने उसे बचा लिया और आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महिला लेखपाल अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर गई थी। वहीं किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से और मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाने की कोशिश की।
घटना के वक्त दोस्त वहीं मौजूद था, जिसने हालात को भांपते हुए तुरंत महिला को फंदे से उतारा और उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में छोड़कर उसका दोस्त मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है और फरार दोस्त की तलाश की जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं महिला लेखपाल के इस कदम से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसे इस हद तक पहुंचाने की वजह क्या रही।
ये भी पढ़ें आज का राशिफल 05 जुलाई 2025 , शनिवार












