09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक,वादों के अधिकतम निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक,वादों के अधिकतम निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 02 मई, 2026जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 09 मई 2026 को जनपद मुख्यालय एवं सभी तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।  इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, दीवानी वाद, एम0वी0 एक्ट एवं ई-चालान वाद, आर्बिट्रेशन मामले, लघु शमनीय अपराध, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, भू-राजस्व, सेवा संबंधित और पेंशन के मामले, श्रम मामले, अन्य प्रकृति के मामले तथा प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत एवं बीएसएनएल बिल सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कराने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज न्यायालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आम नागरिकों को सरल, सहज एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अतः सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित वादों का पूर्व चिन्हांकन कर समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करें,  ताकि 09 मई को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके और नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सके।माननीय न्यायाधीश ने विशेष तौर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके अधीन आने वाले सभी विभागों में वादों की अग्रिम पहचान कर त्वरित निस्तारण की तैयारी तुरंत प्रारंभ कर दी जाए। इसी प्रकार श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, मनोरंजन कर, वन विभाग, शिक्षा विभाग, जीएसटी विभाग, जिला पूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, प्रोबेशन विभाग, बाट माप विभाग एवं अन्य सभी संबद्ध विभागों को भी व्यापक स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।  उन्होंने सभी विभागों को यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए, ताकि अधिकाधिक वादकारी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण करा सकें। माननीय न्यायाधीश ने जन सामान्य को बताया कि उक्त मामलों के निस्तारण हेतु पक्षकार संबंधित न्यायालय में संपर्क स्थापित कर सकते हैं एवं अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक प्राधिकरण की ई-मेल dlsa.gbnnoida@gmail.com एवं मोबाइल नंबर 9716535451 व 7678643985 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। बैठक में उपस्थित अधिकारियों में अपर जिला जज द्वितीय/विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सोम प्रभा मिश्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ उदित नारायण पांडेय, एसीएमओ टीकम सिंह, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवाॅर सहित पुलिस व विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण शामिल रहे।,गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें