इंदौर में मिनी महाकाल लोक की शुरुआत। बाणेश्वर लोक का भूमि पूजन संपन्न। 2/5/2026

इंदौर में मिनी महाकाल लोक की शुरुआत। बाणेश्वर लोक का भूमि पूजन संपन्न। 2/5/2026 

संवाददाता संतोष यादव।

इंदौर विधानसभा क्षेत्र1 के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्थित बाणेश्वरी मंदिर का होगा भव्य विकास। विशेष विधि विधान और मंत्रोचचार के साथ आज इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन आदरणीय, कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस परियोजना की लागत करीब 15 से 20 करोड रुपए के लगभग होगी। जिससे मंदिर का भव्य कायाकल्प होगा। इसे उज्जैन के महाकाल लोक के तर्ज पर सुंदर और श्रद्धालु सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम महापौर एवं जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने अपनी इच्छा जताते हुए बताया, की जगह कम होने की वजह से यहां एक छोटा महाकाल लोक बनाया जाएगा। इसे बनाने का उद्देश्य है कि धर्म के प्रति लोगों की आस्था बड़े, और जो हमारे युवागण है वे यहां आकर्षित हो। इस क्षेत्र में यहां आस-पास करीब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बस्ती है। और कई बार युवा नशा करता है। हम चाहते हैं, कि युवा नशा ना करें और धर्म से जुड़े आस्था से जुड़े यह भव्य मंदिर इस क्षेत्र का धार्मिक केंद्र बने। इंदौर की धार्मिक सुंदरता में अब और एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इसका निर्माण अति शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें