पुलिस आयुक्त, महोदय जे० रविंद्र गौड़ गाजियाबाद के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा कमिश्नरेट गाजियाबाद सीमान्तर्गत संचालित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक एवं सड़क सुरक्षा हेतु विशेष अभियान
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा 

पुलिस आयुक्त, महोदय जे० रविंद्र गौड़ गाजियाबाद के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा कमिश्नरेट गाजियाबाद सीमान्तर्गत संचालित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (DME) पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली जनहानि में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से एक व्यापक एवं सुनियोजित अभियान चलाकर विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। एक्सप्रेस-वे पर उच्च गति से वाहनों का आवागमन होता है, जिसके दृष्टिगत धीमी गति वाले वाहनों का संचालन अत्यंत जोखिमपूर्ण एवं दुर्घटना की संभावना बानी रहती है। इसी क्रम में आज दिनांक 02-05-2026 को यातायात पुलिस द्वारा गाजियाबाद सीमा क्षेत्र के अतर्गत आने वाले सभी प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर स्पष्ट एवं सुस्पष्ट फ्लेक्स/सूचना बोर्ड स्थापित कराए गए हैं। इन फ्लेक्स के माध्यम से दो पहिया, तीन पहिया (ई-रिक्शा सहित), ट्रैक्टर, ठेला, बैलगाड़ी एवं अन्य धीमी गति के वाहनों का दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने की जानकारी आमजन को दी जा रही है, एवं उपरोक्त सभी प्रकार के वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर संचालित न किये जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। अभियान के प्रमुख बिदुः एक्सप्रेस-वे पर केवल उच्च गति के उपयुक्त (LMV/HMV) वाहनों को ही अनुमति।दो पहिया, तीन पहिया, गैर-मोटर चालित एवं धीमी गति के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधिता सभी एंट्री प्वाइंट्स पर चेतावनी संकेतक, फ्लेक्स एवं दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए गए।यातायात पुलिस द्वारा निरंतर चेकिंग एवं निगरानी (ITMS/सीसीटीवी के माध्यम से)।नियम उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही।दडात्मक प्रावधान: मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित वाहनों के एक्सप्रेस-वे पर संचालन करते पाए जाने पर ₹20,000 तक का चालान/जुर्माना किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चिन्हीकरण कर वाहन के पंजीकरण (RC), ड्राइविंग लाइसेंस (DL) निरस्तीकरण/निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अपीलःगाजियाबाद पुलिस आमजन से विनम्र अपील करती है, कि अपनी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहनों का संचालन न करें। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें एवं किसी भी प्रकार की असुविधा/आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस सहायता लें। इस जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), यातायात निरीक्षक (ITMS)/ प्रथम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।यातायात पुलिस गाजियाबाद सुगम/सुरक्षित एवं दुर्घटना रहित यातायात के लिए प्रतिबद्ध है।”सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” – यातायात पुलिस X हैडल @Gzbtrafficpol पुलिस उपायुक्त-यातायात कमिश्नरेट-गाजियाबादा यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नबर 9643322904












