प्रतापगढ़: गैस एजेंसी पर वकील के ऊपर जानलेवा हमला, मचा हड़कंप।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब मां अष्टभुजा गैस एजेंसी पर वकील के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया।
घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित वकील गैस एजेंसी पर गैस लेने पहुंचे थे, तभी वहां गैस के रेट को लेकर कहा सुनी हो गयी कुछ दबंगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने गाली देते हुए मारपीट करते हुए गाली देने लगे हमले के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह हमला और आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। वहीं कुंडा पुलिस आरोपियों के ऊपर मेहरबान है वही एडबोकेट आलोक केशरवानी को फोन कर के आरोपी के द्वारा धमकी दी जा रही है ।
इस घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दादा-पोती गंभीर घायल












