बंगाल फतह के बाद उज्जैन में जश्न, भाजपा कार्यालय पर गूंजे विजय के नारे

बंगाल फतह के बाद उज्जैन में जश्न, भाजपा कार्यालय पर गूंजे विजय के नारे

संवाददाता: संतोष यादव, उज्जैन।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद उज्जैन में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर स्थित भाजपा कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की। पूरे कार्यालय परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में उज्जैन विधायक, जिला अध्यक्ष, मंडल सचिव, पार्षद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और आने वाले समय में पार्टी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें