मधु मिलन चौराहे से छावनी तक मास्टर प्लान के तहत मार्ग चोडीकरण की तैयारी ।

मधु मिलन चौराहे से छावनी तक मास्टर प्लान के तहत मार्ग चोडीकरण की तैयारी । 

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

शहर के मधु मिलन चौराहे से छावनी तक बनने वाली मास्टर प्लान मार्ग को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में स्थानीय विधायक, महापौर, एमआईसी सदस्य सुमित मिश्रा, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय रहवासियों के साथ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोगों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि वह अपनी स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा ले। ताकि मार्ग निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई भी बांधा उत्पन्न न हो। निगम महापौर ने बताया की यह मार्ग शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसे जल्द से जल्द शुरू करना हमारी पहली प्राथमिकता में है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि थाई सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो, निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए उन्हें हटाया जाएगा। क्षेत्र के अधिकांश रेवासी इस योजना के समर्थन में नजर आए और होने वाले विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें