आज दिनांक 08.05.2026 (शुक्रवार) को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया।
संवाददाता आदित्य द्विवेदी ऊंचाहार
निरीक्षण के दौरान टोलीवार ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण एवं संबंधित पुनर्भ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों की अनुशासन, वर्दी, टर्नआउट एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही पुलिस जवानों को बेहतर कार्यकुशलता, एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।












