9 मई शनिवार को स्थानीय न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा ।
पानीपत, 8 मई। 9 मई शनिवार को स्थानीय न्यायिक परिसर में राष्टï्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपसी सहमति से विभिन्न केसों को सुलझाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्षा शर्मा ने दी। उन्होंने लोगो से आह्ïवान किया है की वे ज्यादा से ज्यादा अपने मुकदमों का लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कर सकते है क्योंकि लोक अदालत विवादों के निपटान के प्रभावी तरीकों में से एक है। लोक अदालत में निपटान से न किसी की हार और न किसी की जीत होती और लोक अदालतों में विवादों का सौहार्द पूर्वक निपटारा किया जाता है।उन्होंने कहा कि सभी के लिए न्याय तक पहुंच के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एडीआर तंत्र का संवर्धन काफी महत्वपूर्ण है। लोक अदालत को स्थाई और निरंतर प्रक्रिया बनाने के लिए सत्र न्यायालय पानीपत में दैनिक लोक अदालतें भी आयोजित की जाती है। इस लोक अदालत के बारे में लोगो को जागरूक करने के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सक्ष्म युवाओं के माध ्यम से घर घर जाकर निरंतर जागरूकता फैला रहा है।












