थाना भोजपुर पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।वीडियो वायरल करने की कहकर उसके द्वारा भी वादिया के साथ बिना सहमति से गलत काम करना

थाना भोजपुर पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।वीडियो वायरल करने की कहकर उसके द्वारा भी वादिया के साथ बिना सहमति से गलत काम करना

संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 08/05/2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना भोजपुर पर वादिया द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त 1- अरविन्द पुत्र देशराज सिंह निवासी ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर उम्र करीब 40 वर्ष के द्वारा वादिया को बिना सहमति के अपने खेत पर ले जाकर गलत काम करना व दूसरा लडका नाम पता अज्ञात के द्वारा वादिया का वीडियो बना लेना, वीडियो वायरल करने की कहकर उसके द्वारा भी वादिया के साथ बिना सहमति से गलत काम करना । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोजपुर पर तत्काल सुसंगत धाराओं-70(1)/351(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 09/05/2026 को थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र देशराज सिंह निवासी ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर उम्र करीब 40 वर्ष व वीडियो बनाकर वायरल करने धमकी देकर गलत काम करने वाले अभियुक्त पंकज पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर उम्र करीब 31 वर्ष को चौकी क्षेत्र चुडियाला से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्त अरविन्द ने बताया कि मैं ग्राम सैदपुर का रहने वाला हूँ, पीडिता मेरी जानकार थी।  मैं पीडिता को सिलेन्डर दिलाने के बहाने सैदपुर के खेतो में ले जाकर गलत काम कर रहा था तभी पंकज जो कि मेरे ही गांव का व्यक्ति है आ गया व उसके द्वारा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई एवं पीडिता के साथ गलत काम किया।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1- अरविन्द पुत्र देशराज सिह निवासी ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर उम्र करीब 40 वर्ष । 2- पंकज पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर उम्र 31 वर्ष।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्तों के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना भोजपुर पर 01 अभियोग पंजीकृत है।  अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम -थाना भोजपुर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें