मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया सेंटर का भारतीय खेल प्राधिकरण के उप निदेशक ने किया निरीक्षण
संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 
गौतमबुद्धनगर, 09 मई 2026जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित कुश्ती खेलो इंडिया सेंटर का निरीक्षण खेलो इंडिया स्कीम एवं भारतीय खेल प्राधिकरण दिल्ली के उप निदेशक शम्भू यादव द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेलो इंडिया स्कीम की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य ओलम्पिक में पदक जीतने का रखना चाहिए, तभी भारत विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में स्थान बना सकेगा। उप निदेशक ने खेलो इंडिया स्कीम की कोच अंजुम मालिक को कम उम्र के खिलाड़ियों एवं महिला खिलाड़ियों को स्कीम में शामिल करने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में देश को अच्छे खिलाड़ी मिल सकें। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बुके भेंटकर एवं शाॅल पहनाकर उप निदेशक का सम्मान किया। इस अवसर पर कबड्डी कोच सुमित कुमार, बास्केटबॉल कोच विजय, जिम कोच शुभम नागर तथा कार्यालय सहायक देवेन्द्र कौशिक उपस्थित रहे।सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।












