श्रीमान विनोद सिंह रावत, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित,लाखों वादों का हुआ निस्तारण, करोड़ों रुपए की वसूली व करोड़ों की धनराशि वसूली के हेतु आदेश पारित

श्रीमान विनोद सिंह रावत, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित,लाखों वादों का हुआ निस्तारण, करोड़ों रुपए की वसूली व करोड़ों की धनराशि वसूली के हेतु आदेश पारित

संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  जिला न्यायालय परिसर, गाजियाबाद में श्रीमान विनोद सिंह रावत, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें श्री संजयवीर सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्री मृदुल मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्रीमती ललिता गुप्ता, एडीजे-01, श्री नीरज गौतम, विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट / प्रभारी अधिकारी नजारत विभाग, श्री जितेन्द्र मिश्रा, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / विशेष न्यायाधीश एस.सी/एस.टी एक्ट एवं श्रीमती नेहा बनौधिया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य सम्मानित न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 551113/- वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य / शमनीय 111822/ वादों का निस्तारण किया गया। इसमें अर्थदण्ड से दण्डनीय मामलों में अंकन 23541425/- रूपये अर्थदण्ड आरोपित कर वसूल किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक एवं भरण पोषण सम्बन्धी 141/- मामलों का निस्तारण परिवार न्यायालय द्वारा सुलह समझौते के आधार पर हुआ।  लघु प्रकृति के मामलों में लेबर एक्ट, वाणिज्य अधिनियम, 26 यू०पी०एक्ट, पुलिस अधिनियम, बाट माप अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जिला परिषद अधिनियम आदि से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर से सम्बन्धित कुल 57/- मामलों का निस्तारण करते हुए पक्षकारान को 9125000/- रूपये अदा किये जाने के आदेश पारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के लोन रिकवरी/बी.एस.एन.एल. से सम्बन्धित कुल 3169/- मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें 34260826/- रूपये की धनराशि वसूली के आदेश पारित किये गये।राजस्व न्यायालयों से प्राप्त सूचना के अनुसार राजस्व सम्बन्धी 346577/- मामलों का निस्तारण किया गया । आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में अधिवक्ताओं के साथ-साथ मीडियाकर्मियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया तथा उक्त लोक अदालत में विभिन्न विधि छात्रों द्वारा प्रतिभाग कर लोक अदालत की कार्यावाही में सहभागिता निभाई गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें