“दो गज पीछे अभियान” शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में विशेष अभियान,पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में गाजियाबाद को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक सप्ताह विषेश अभियान।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 





पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में गाजियाबाद को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा एक सप्ताह का विशेष अभियान “दो गज पीछे” अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना रहा।अभियान की अवधि दिनांक 02.05.2026 से 08.05.2026 अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ :-थाना पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र के बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर जाकर दुकानदारों तथा अतिक्रमण करने वालों को जागरूक किया गया। दुकानदारों को समझाया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आमजन को असुविधा होती है।निर्देश दिए गए कि दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर ही संचालित हों तथा फुटपाथ या सड़क पर सामान न रखा जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। दिनांक 02.05.2026 से 08.05.2026 तक दो गज पीछे अभियान के अन्तर्गत अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का जोनवार विवरण -जोन ट्रांस हिण्डन (94) स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नगर जोन में:-91 ग्रामीणजोन में:-91 कुल योग,-(276)जगहों पर पुलिस अभियान चलाया गया है। अभियान का संदेश :-यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग आवश्यक है।गाजियाबाद को अतिक्रमण मुक्त बनाकर एक सुरक्षित और व्यवस्थित शहर का निर्माण करना ही इस अभियान का लक्ष्य है। गाजियाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने व्यवसाय व गतिविधियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही संचालित करें। अतिक्रमण से बचें और शहर को स्वच्छ, सुरक्षित तथा यातायात के लिए सुगम बनाने में योगदान दें।सड़क मार्गों पर बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने और नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने हेतु भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे












