फतेहपुर: चिटफंड ठगी के खिलाफ धरना, 15 अक्टूबर को चक्का जाम की चेतावनी

चिटफंड ठगी के खिलाफ धरना, 15 अक्टूबर को चक्का जाम की चेतावनी

ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार संगठन ने धरना देकर15 अक्टूबर को चक्का जाम की प्रशासन को दी चेतवानी

संवाददाता बृजेंद्र मौर्य फतेहपुर: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के नहर कॉलोनी परिसर में ठगी पीड़ित जमा करता परिवार संगठन के सैकड़ो कार्यक्रताओं ने चिटफंड कंपनियों द्वारा भुकतान न किये जाने के विरोध में आज जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना देते हुए सरकार को रेलवे जाम कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है

 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। ठगी पीढ़ी जमा करता परिवार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरजदीन विश्वकर्मा ने कहा कि चिटफंड कंपनियों के भुगतान करने के लिए पिछले 10 महीना से लगातार धरना प्रदर्शन ठगी पीड़ित परिवार का जारी है लेकिन शासन और प्रशासन के कानून में जूं नहीं रेंग रही है इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल के आवाहन पर आज धरना प्रदर्शन करते हुए 15 अक्टूबर को विशाल धरना देते हुए पटेलनगर चौराहा और रेलवे जाम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें शामली: गांव बना रणभूमि! राशन की कालाबाजारी पर दो पक्षों में जमकर मारपीट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें