शामली: गांव बना रणभूमि! राशन की कालाबाजारी पर दो पक्षों में जमकर मारपीट

गांव बना रणभूमि! राशन की कालाबाजारी पर दो पक्षों में जमकर मारपीट

राशन की कालाबाजारी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

शामली, उत्तर प्रदेश – ज़िले के कांधला थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में राशन की कालाबाजारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों को लाठी-डंडों और पथराव करते हुए देखा जा सकता है।

इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में लंबे समय से राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक उग्र हो गया।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें भीषण अग्निकांड: आधी रात को घर में लगी आग, दो सिलेंडर चपेट में आए

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें