जनगणना 2027 : सेल्फ एन्यूमरेशन हेतु हाई राइज सोसायटियों में विशेष कैंप
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा 

जनपद की समस्त हाई राइज सोसायटियों में दिनांक 10 मई को विशेष सेल्फ एन्यूमरेशन कैंप आयोजित किए जाने हेतु सभी RWA/AOA पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है। इस संबंध में आज बैठक आयोजित कर सभी प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। समस्त RWA/AOA से अनुरोध है कि कल अपनी-अपनी सोसायटियों में अनिवार्य रूप से कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक निवासियों को सेल्फ एन्यूमरेशन हेतु प्रेरित करें।नागरिकगण आसानी से se.census.gov.in लिंक पर जाकर अपना सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकते हैं।
“जनगणना 2027 — राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी”












