उज्जैन के शनि मंदिर परिसर में संदिग्ध बैग होने से मची अफरा तफरी। मंदिर में विस्फोटक टीमों ने की सर्चिंग। 

उज्जैन के शनि मंदिर परिसर में संदिग्ध बैग होने से मची अफरा तफरी। मंदिर में विस्फोटक टीमों ने की सर्चिंग। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन में शनिवार को शनि मंदिर परिसर में संदिग्ध बैग रखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तुरंत डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस पहुंची। और सर्चिंग शुरू की सबसे पहले डॉग स्क्वॉड ने संदिग्ध बैग की प्रारंभिक जांच की। फिर बम निरोधक दस्ते ने विभिन्न उपकरणों से जांच की। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया। संदिग्ध वस्तु होने की आशंका पर BDDS टीम के जवान द्वारा विशेष सुरक्षा सूट पहनकर मौके पर पहुंचे और सर्चिंग अभियान चलाया। यह गतिविधि पुलिस की मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। जो सिहस्थ 2028 में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने मद्देनजर की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें