पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप,युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप,युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा दैनिक चक्र न्यूज़

बाघराय थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर धारदार चाकू से कई वार कर दिए गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि हमलावर ने युवक को घेरकर बेरहमी से हमला किया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।मामला बाघराय थाना क्षेत्र की सकरदहा चौकी इलाके का।

ये भी पढ़ें “संस्कार, योग और प्रेरणा का संगम : ‘हम होंगे कामयाब’ समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की प्रतिभा ने जीता सभी का दिल”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें