बुलंदशहर में “लुटेरी दुल्हन” का मामला, शादी के नाम पर 2 लाख लेकर फरार होने का आरोप
मंडल संवाददाता अमित चौहान 
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के नाम पर कथित ठगी किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि एक युवती ने विवाह के बदले करीब 2 लाख रुपये लिए और शादी के कुछ समय बाद ही घर से फरार हो गई। परिजनों के अनुसार, शादी पूरी रीति-रिवाज के साथ कराई गई थी, लेकिन बाद में दुल्हन अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब शादी कराने वाले बिचौलियों, संबंधित लोगों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की












