एडीएम ने जारी की एडवाइजरी, नदियों-तालाबों में सावधानी बरतें, बच्चों पर रखें विशेष नजर

एडीएम ने जारी की एडवाइजरी, नदियों-तालाबों में सावधानी बरतें, बच्चों पर रखें विशेष नजर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने जिले में डूबने की घटनाओं में हो रही वृद्धि को देखते हुए जनहित में सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। हाल के दिनों में बच्चों, किशोरों और बुजुर्गों के नदी, तालाब और घाटों में स्नान के दौरान हादसों का शिकार होने के मामले बढ़े हैं। उन्होने लोगो से अपील की है कि यदि तैरना जानते हों तभी नदीयों, तालाबों, घाटों के किनारे जायें। डूबते हुए व्यक्ति को धोती, साड़ी रस्सी, या बांस के सहायता के बचायें, पानी में न जायें, सहायता के लिये अन्य लोगो को पुकारें। किसी नये स्थान पर नदीं में जाने से पहले नदी की गहराई का ध्यान अवश्य रखें। बच्चों को पुल, बाहर निकालकर अस्पताल पहुॅचाने हेतु 112 पर कॉल करें। बच्चों को पुल/ऊँचे टीलों से पानी में छलांग लगाकर नहाने से रोके। नदीयों/तालाबों में स्नान करते वक्त सेल्फी लेने से रोकें। किसी के बहकावे में आकर गहरे पानी में न जायें। नदियों/तालाबों में स्नान करते वक्त खेल कुद न करें। डूबते व्यक्ति को पानी से बाहर निकालकर तत्काल प्राथमिक उपचार इस प्रकार करें। सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि डूबे हुए व्यक्ति के मुंह में कुछ फंसा तो नहीं है, यदि है तो उसे बाहर निकाले। नाक व मुंह पर उंगलियों के स्पर्श से जांच कर लें कि व्यक्ति की सांस चल रही है। नब्ज की जाँच करने हेतु गले के किनारे के हिस्सों में उंगलियों से छूकर जानकारी प्राप्त करें कि नब्ज चल रही है कि नही। चोट के स्थान पर पट्टी बांधे जिससे खून के बहाव को कम किया जा सके। बचाए गयें व्यक्ति को अविलम्ब नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पर ले जाएं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में लापरवाही न बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें