कस्बा मान्धाता में क्षेत्राधिकारी रानीगंज का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कस्बा मान्धाता में क्षेत्राधिकारी रानीगंज का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी ने थाना प्रभारी मान्धाता के साथ थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मान्धाता में पैदल गश्त किया। इस दौरान बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें