श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता बाजार नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 15 अहिना में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान विशाल भंडारे का किया गया ।इसके साथ ही आपको बताते चलें कि क्षेत्र में सात दिनों तक चले पावन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।सुबह कथावाचक द्वारा भागवत कथा का समापन, पूर्णाहुति और हवन-पूजन के साथ हुआ। हवन के बाद भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। भंडारे में पूरी, सब्जी, हलुआ, और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।भंडारे में मांधाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ग्रामीणों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और पंगत में बैठकर सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा आयोजन समिति के मुख्य यजमानों ने बताया कि भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारा एक परंपरा रही है, जिससे समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। इसके साथ ही भंडारे के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।












