प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा थाना मान्धाता में, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, कार्यालय कार्यों का किया गया निरीक्षण।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दे कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता कोतवाली में आज दिनांक- 11 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना मान्धाता परिसर में समस्त विवेचकों के साथ बैठक की गई। इसके अलावा आपको बताते चलें कि बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हालांकि क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा विवेचकों को साक्ष्यों के संकलन, अभियोगों में प्रभावी कार्यवाही, समयबद्ध विवेचना एवं न्यायालय संबंधी कार्यों को गंभीरता से संपादित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों एवं गंभीर प्रकृति के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि थाना कार्यालय के मुंशियों एवं CCTNS कर्मियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टियों की शुद्धता, पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण एवं तकनीकी कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक के दौरान थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनसुनवाई संबंधी प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।












