आगरा: पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, पति को फांसी पर लटकाकर किया मौत के हवाले

पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, पति को फांसी पर लटकाकर किया मौत के हवाले

संवाददाता अमित चौहान आगरा: प्रेम प्रसंग में अंधी हो चुकी पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी वीरू के साथ मिलकर पति सुरेश सिंह की हत्या कर दी। मामला पहले आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए।

प्रीति ने पहले सुरेश की फांसी लगाकर मौत को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया। अब पुलिस ने पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी वीरू फरार है और पुलिस द्वारा वांटेड घोषित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रीति अपने प्रेमी वीरू से शादी करना चाहती थी, जबकि सुरेश सिंह की प्रॉपर्टी उसकी मंशा का केंद्र बनी हुई थी। पति की हत्या के बाद वह वीरू से विवाह करना चाहती थी, लेकिन हत्या का राज खुलने से उसकी योजना पर पानी फिर गया।

फिलहाल पुलिस वीरू की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, वहीं प्रीति से सघन पूछताछ जारी है। यह मामला प्रेम, लालच और विश्वासघात की एक खौफनाक मिसाल बन गया है।

ये भी पढ़ें शहर इकाई आमने-सामने गुटबाजी से पार्टी की साख पर संकट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें