बलरामपुर में किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, मंगलवार की बारिश बनी राहत की फुहार
संवादाता अब्दुल मजीद बलरामपुर (गैसड़ी): क्षेत्र में मंगलवार की रात बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी। लंबे समय से बलरामपुर, गैसड़ी व आसपास के गांवों में बारिश न होने के कारण किसान चिंता में थे। भीषण गर्मी और सूखे खेतों ने धान की रोपाई को लेकर संकट खड़ा कर दिया था।
मंगलवार की रात लगभग दो बजे अचानक हुई झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया और किसानों की चिंता दूर हो गई। खेतों में पानी देखकर गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई।
किसानों का कहना है कि यह वर्षा समय पर हुई है और यदि आगे भी बारिश होती रही तो इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
सरकारी सहायता की उम्मीद
बारिश से भले ही राहत मिली हो, लेकिन खेती की पूरी तैयारी के लिए किसानों को बीज, खाद व संसाधनों की जरूरत है। ऐसे में वे सरकार से समय पर मदद की अपेक्षा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें आगरा: पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, पति को फांसी पर लटकाकर किया मौत के हवाले












