फतेहपुर: फर्जी मुकदमा लिखे जाने से परेशान भाजपा नेता ने प्रमुख सचिव और डीजीपी से लगाई गुहार

फर्जी मुकदमा लिखे जाने से परेशान भाजपा नेता ने प्रमुख सचिव और डीजीपी से लगाई गुहार

भाजपा नेता ने की टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य‌ फतेहपुर। भाजपा नेता व पूर्व जिला मंत्री प्रीतू उर्फ नवीन शुक्ला ने बताया कि राजनैतिक प्रतिद्वंदता के चलते उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। जबकि उनका किसी भी घटना से कोई लेना देना नहीं है। क्षेत्रीय पुलिस बिना जांच किए उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा लिख दे रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने हिस्ट्री शीट भी खोल दी है। जब की पुराने मुकदमों में वह कोर्ट से दोष मुक्त है। उन्होंने इसके खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है। भाजपा नेता ने मामले की शिकायत प्रमुख सचिव और डीजीपी से की है। भाजपा नेता प्रीतू शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्हें ब्राह्मण होने के नाते स्थानीय पुलिस परेशान करती है। क्षेत्र में राजनैतिक प्रतिद्वंदता के चलते कुछ लोग पुलिस से मिलकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देते है। पुलिस मामले की जांच भी नहीं करती है। । जिससे उनका मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न हो रहा है। जब वह पुलिस से मामले की शिकायत करते हैं तो पुलिस उसके शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं करती है । भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने फर्जी मुकदमे दर्ज करने की शिकायत प्रमुख सचिव और डीजीपी से की है। उन्होंने टीम गठित कर मामले की जांच कराने की भी मांग की है। ताकि सच सामने आ सके। अगर वह जांच में दोषी निकलते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें प्रदेश के सीएम और आलाधिकारियों पर पूर्ण विश्वास है मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: मारपीट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया