मारपीट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य.फतेहपुर । अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थरियांव पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय और उपनिरीक्षक श्यामधनी निषाद की टीम ने नौबस्ता मण्डासराय निवासी राहुल (30) को सोमवार को उसके घर के पास से पकड़ा है।
राहुल पर मारपीट और अभद्रता कर माहौल बिगाड़ने का आरोप था, जिसके बाद वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें फतेहपुर: अवैध अस्पताल संचालिका और उसकी सहयोगी भेजी गई जेल












