प्रतापगढ़ जिला महिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, 9 माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जिला महिला अस्पताल प्रतापगढ़ में नौ माह से वेतन न मिलने से नाराज करीब 20 सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन और ठेकेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है।हड़ताल के चलते अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ठेकेदार नईम का कहना है कि बिल भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया जा सका। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा।
ये भी पढ़ें मानवता की सेवाओं में नर्सों का योगदान अतुलनीय : डॉ. मुकेश राजपूत












