मानवता की सेवाओं में नर्सों का योगदान अतुलनीय : डॉ. मुकेश राजपूत

मानवता की सेवाओं में नर्सों का योगदान अतुलनीय : डॉ. मुकेश राजपूत

संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट‌ इटावा। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश राजपूत ने कहा कि मानवता की सेवा में नर्सों का योगदान अतुलनीय है। मरीजों की देखभाल, उपचार और कठिन परिस्थितियों में सेवा भाव के साथ कार्य करने वाली नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि नर्सें केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें मानसिक संबल भी प्रदान करती हैं। अस्पतालों में दिन-रात सेवा देकर नर्सें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी नर्सिंग स्टाफ के समर्पण और मेहनत की सराहना की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ये भी पढ़ें पट्टी में बड़ा हादसा, शादी कार्यक्रम में कॉफी मशीन फटने से बिपिन वर्मा की मौत।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें