प्रतापगढ़ में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान दादूपुर निवासी सुभाष निर्मल (30) के रूप में हुई है।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें पट्टी में बड़ा हादसा, शादी कार्यक्रम में कॉफी मशीन फटने से बिपिन वर्मा की मौत।












