प्रयागराज में आंधी-तूफान से बड़ा कहर, मृतकों की संख्या 26 पहुंची
प्रयागराज। जनपद में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग तहसीलों में हुए हादसों में अब तक कुल 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
तहसीलवार मौतों का विवरण
- फूलपुर तहसील में 6 लोगों की मौत
- सोरांव तहसील में 7 लोगों की जान गई
- मेजा तहसील में 4 लोगों की मौत
- हंडिया तहसील में 8 लोगों की मौत
- सदर तहसील में 1 व्यक्ति की मौत
इसके अलावा 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
पशुहानि और नुकसान
आंधी-तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है। करीब 20 पशुओं की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है। कई स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
प्रशासनिक कार्रवाई और राहत कार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति का आकलन कर रही है और प्रभावित परिवारों की मदद में जुटी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है।
अधिकारियों का बयान
एडीएम विनीता सिंह ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें नुकसान का विस्तृत आंकलन कर रही हैं।












