भीषण गर्मी को लेकर डीएम अभिषेक पाण्डेय सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

भीषण गर्मी को लेकर डीएम अभिषेक पाण्डेय सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।हीटवेव आपदा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।एक सप्ताह के भीतर सभी खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।गौशालाओं में शीतल पेयजल, पर्याप्त पशु आहार एवं शेड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए गए।सीएचसी एवं पीएचसी पर मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।आपदा से संबंधित किसी भी जनहानि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में सभी उपजिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: हुलासगढ़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें