कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में अधिकारियों को सख्त निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।आज दिनांक 15.05.2026 को कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के दौरान स्पष्ट किया गया कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें भीषण गर्मी को लेकर डीएम अभिषेक पाण्डेय सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।












