प्रतापगढ़ में 22 मई को पहुंचेगी गविष्ठि गौ रक्षार्थ यात्रा, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती करेंगे जनजागरण

प्रतापगढ़ में 22 मई को पहुंचेगी गविष्ठि गौ रक्षार्थ यात्रा, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती करेंगे जनजागरण

जिला संवाददाता अमित शुक्ला, प्रतापगढ़

गविष्ठि गौ रक्षार्थ यात्रा के संबंध में पूज्य ज्योर्तिमठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आगामी 22 मई को जनपद प्रतापगढ़ आगमन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान यात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाने तथा गौ माता संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान को तेज करने की अपील की गई।

जिला प्रभारी डॉ. शिवेशानन्द महाराज ने मीडिया बंधुओं से आग्रह करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सनातन धर्म एवं गौ माता की रक्षा का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि जनमत और लोकमत तैयार करने के लिए मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी पत्रकार बंधु इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित कराने तथा गौवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून लागू कराने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 48 में भी गौ संरक्षण की मूल भावना निहित है और समाज, सरकार तथा न्यायपालिका की सहभागिता से गौ माता की प्रतिष्ठा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

डॉ. शिवेशानन्द महाराज ने यात्रा के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को शंकराचार्य महाराज का प्रतापगढ़ जनपद में प्रवेश सलवन की ओर से होगा। यात्रा सबसे पहले धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मस्थली भटनी पहुंचेगी। इसके बाद लालगंज, सगरा सुंदरपुर, मोहनगंज होते हुए प्रतापगढ़ मुख्यालय के अंबेडकर चौराहा पहुंचेगी, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी।इसके पश्चात यात्रा चौक, ठठेरी बाजार होते हुए मां बेला देवी धाम पहुंचेगी। दर्शन-पूजन के बाद यात्रा चिलबिला चौराहा, दीवानगंज, पट्टी, उड़ैयाडीह, जामताली, रानीगंज, पृथ्वीगंज, जेठवारा एवं बाघराय से गुजरते हुए रात्रि विश्राम स्थल टोड़ी का पुरवा पहुंचेगी।दूसरे दिन 23 मई को यात्रा शकरदहा, बिहार, कुंडा, मानिकपुर एवं मां ज्वाला देवी धाम होते हुए कड़ा धाम मार्ग से कौशांबी जनपद में प्रवेश करेगी।इस अवसर पर आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर गौ संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के समर्थन में भागीदारी करने की अपील की।

ये भी पढ़ें लोकमाता अहिल्याबाई की धरोहरों के संरक्षण की कवायद तेज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें