एटा में पुलिस का फ्लैग मार्च, रेलवे रोड और माया पैलेस तिराहे पर बढ़ाई गई सुरक्षा

एटा में पुलिस का फ्लैग मार्च, रेलवे रोड और माया पैलेस तिराहे पर बढ़ाई गई सुरक्षा

जिला संवादाता काव्यांश रावत. श्वेताभ पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना रहा।

पुलिस टीम ने रेलवे रोड, माया पैलेस तिराहा समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना या झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शहर में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह, प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद।

ये भी पढ़ें “पान ठेला में चोरी की कोशिश नाकाम : दुकान के अंदर घुसे दो शातिर चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा, पामगढ़ पुलिस ने घंटों में पहुंचाया सलाखों के पीछे!”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें