“बेमेतरा पुलिस का नशे पर डिजिटल स्ट्राइक : साइबर सेल और साजा पुलिस की संयुक्त रेड में 1.880 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार”

“बेमेतरा पुलिस का नशे पर डिजिटल स्ट्राइक : साइबर सेल और साजा पुलिस की संयुक्त रेड में 1.880 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार”

“DIG रामकृष्ण साहू के निर्देशन में अवैध कारोबारियों पर शिकंजा, बेमेतरा पुलिस का साफ संदेश — अब अपराधियों की खैर नहीं”

जिला संवाददाता : ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बेमेतरा पुलिस लगातार आक्रामक कार्रवाई कर रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू के निर्देशन में साइबर सेल और थाना साजा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 24 हजार रुपये मूल्य का 1 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 को थाना साजा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खैरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम खैरी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी हेमराम वर्मा पिता गजराज वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी खैरी थाना साजा जिला बेमेतरा को उसके घर से अवैध गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 880 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई में सउनि बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक विजेंद्र सिंह, पवन सिंह, साइबर सेल आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, संतोष धीवर एवं थाना साजा के आरक्षक अर्जुन ध्रुवे सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नशे के कारोबारियों को सीधा संदेश

बेमेतरा पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि समाज में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया