“DIG रामकृष्ण साहू के सख्त निर्देश पर बेमेतरा पुलिस का बड़ा एक्शन : गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों पर कसी नकेल, जिलेभर में चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान”

“DIG रामकृष्ण साहू के सख्त निर्देश पर बेमेतरा पुलिस का बड़ा एक्शन : गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों पर कसी नकेल, जिलेभर में चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा,। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं अपराधियों में पुलिस का भय कायम रखने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस द्वारा गुंडा, निगरानी एवं माफी बदमाशों के खिलाफ व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीम लगातार सक्रिय नजर आ रही है। अभियान के दौरान गुंडा, निगरानी एवं माफी बदमाशों के वर्तमान ठिकानों की जांच करते हुए उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित बदमाशों से चर्चा कर उन्हें समाज में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं सामाजिक जीवन में सुधार लाने की कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध कार्य या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें