इटावा शहर के मोहल्ला रामनगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

इटावा शहर के मोहल्ला रामनगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 

संवाददाता रोहित कुमार

रामनगर फाटक से मैनपुरी फाटक जाने वाले मुख्य मार्ग पर मोहल्ला निवासी गीतम भारद्वाज के घर के सामने लगा बिजली का पोल पूरी तरह जर्जर और नीचे से गल चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने पोल की हालत को देखते हुए खुद ही रस्सी बांधकर उसे सहारा दिया, नहीं तो पोल सड़क पर गिर सकता था। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जर्जर पोल को तुरंत बदलवाया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal