जनपद एटा में बैंक बकायेदारों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भूमि संबंधी कार्यवाही शुरू
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा में बैंक बकायेदारों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा विशेष वसूली अभियान चलाते हुए भूमि संबंधी कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी एटा श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय तथा नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल की मौजूदगी में संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा पटियाली गेट एटा के बकायेदार हाकिम सिंह पुत्र होरीलाल पर 2,04,679 रुपये का बकाया दर्ज है। वहीं इसी शाखा के अन्य बकायेदारों में रामश्री पत्नी फूल सिंह पर 2,50,449 रुपये, प्रमोद कुमार पुत्र फूल सिंह पर 3,58,821 रुपये तथा चरण सिंह पुत्र फूल सिंह पर 3,56,150 रुपये की देनदारी बताई गई है। इसके अतिरिक्त Punjab National Bank शाखा जीटी रोड एटा के बकायेदार कुमरपाल सिंह पुत्र होरीलाल निवासी उद्दनपुर रामनगर पर 2,23,426 रुपये बकाया होने की जानकारी प्रशासन द्वारा दी गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व एवं बैंक विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संबंधित बकायेदारों की भूमि का निरीक्षण किया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बैंक ऋणों की वसूली को लेकर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की












