“मौत का रास्ता बनी धुर्राबांधा की सड़क: गड्ढों में दफन विकास, प्रशासन अब भी बेखबर!”

“मौत का रास्ता बनी धुर्राबांधा की सड़क: गड्ढों में दफन विकास, प्रशासन अब भी बेखबर!”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

धुर्राबांधा की जर्जर जानलेवा सड़क राहगीरों को दे रही दर्द, स्थायी समाधान के लिए तरस रहे ग्रामीण

भाटापारा। शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम धुर्राबांधा की मुख्य सड़क आज बदहाली और प्रशासनिक उदासीनता की दर्दनाक तस्वीर बन चुकी है। वर्षों से टूटी-फूटी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों ने राहगीरों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। हर दिन दुर्घटनाओं का डर बना रहता है, खासकर रात के समय इस मार्ग से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी सड़क मार्ग से आगे स्थित बकुलाही स्टील प्लांट तक भारी मालवाहक वाहनों का लगातार आवागमन होता है, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश के दिनों में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जबकि गर्मी और सूखे मौसम में उड़ती धूल लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है। धूल और गड्ढों के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शासन-प्रशासन को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल औपचारिकता निभाते हुए थोड़ा-बहुत मुरूम या गर्दा डालकर मामला शांत कर दिया गया। स्थायी समाधान के नाम पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्राम के कन्हैया वर्मा ने कलेक्टर एवं शासन-प्रशासन से मांग की है कि जनहित से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए सड़क का डामरीकरण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और संभावित बड़े हादसों को रोका जा सके। इस समस्या को लेकर कन्हैया वर्मा, हेमंत, कलेशर, मोहनलाल, राजकुमार गबर, कमलेश, विनोद पटेल, नंदकिशोर सहित समस्त ग्रामवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से शासन और प्रशासन की “बंदी पड़ी आंखें” खोलने की अपील की है, ताकि वर्षों से उपेक्षित इस सड़क को नया जीवन मिल सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया