म्यूजिक वीडियो एल्बम “भारत की अभिमान अहिल्या” का भव्य रिलीज कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार में

म्यूजिक वीडियो एल्बम “भारत की अभिमान अहिल्या” का भव्य रिलीज कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार में

रिपोर्ट जय भगवान बघेल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया धनगर महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड मनोज धनगर रहे

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी को समर्पित विशेष म्यूजिक वीडियो एल्बम “भारत की अभिमान अहिल्या” का भव्य रिलीज कार्यक्रम किरण होटल में आयोजित किया गया। यह एल्बम KCS Music Company YouTube चैनल पर ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज धनगर जी के करकमलों द्वारा रिलीज किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर जी ने सभी समाजबंधुओं से KCS Music Company YouTube Channel को अधिक से अधिक सब्सक्राइब करने का निवेदन किया तथा छोटे भाई जीतू बघेल जी का मनोबल बढ़ाने और अपना आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीतू बघेल जी समाज में म्यूजिक वीडियो के माध्यम से जागरूकता लाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इस विशेष एल्बम में गीत, संगीत एवं अभिनय कलाकार जीतू बघेल द्वारा प्रस्तुत किया गया है। एल्बम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्याग, धर्म, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को समर्पित है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन भारतीय संस्कृति, धर्म एवं समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण है। इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं संगीत प्रस्तुति नई पीढ़ी को अपने इतिहास और महान विभूतियों से जोड़ने का कार्य करती है। एल्बम रिलीज के इस भव्य आयोजन में सतीश पाल , राहुल पाल , तीर्थपाल रवि , पवन मस्त पाल धनगर , प्रवीण धनगर , उमेश धनगर , दीपक धनगर , आकाश धनगर , श्री सतपाल , विजयपाल , सिंगर मन्नू पाल , शैंकी पाल धनगर , अक्षय पाल , अभय पाल , अक्षय पाल धनगर , नरेंद्र पाल धनगर , प्रदीप पाल धनगर , विनीत पाल धनगर , मोहित बाबर , हर्षण बालियान , राजू , प्रवेश , दीवान चंद , अमित नौटियाल , तरुण , अश्वनी पाल धनगर , रविंद्र पाल धनगर , रमेश पाल धनगर , मुकेश पाल धनगर , सुरेश पाल धनगर , सुनील पाल धनगर , सुमित पाल धनगर , निशांत पाल धनगर , साक्षम देव धनगर , शिवांक देव धनगर , आदित्य पाल धनगर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जयकारों एवं सांस्कृतिक उत्साह से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने एल्बम की सराहना करते हुए इसे समाज एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने वाली प्रेरणादायक प्रस्तुति बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें