अनुदेशकों को बढ़ा मानदेय, मेधावी और दिव्यांग विद्यार्थियों का भी हुआ सम्मान।

अनुदेशकों को बढ़ा मानदेय, मेधावी और दिव्यांग विद्यार्थियों का भी हुआ सम्मान।

संवादाता अमन अहमद।

वीरेन्द्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार, एटा में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनुदेशकों, मेधावी विद्यार्थियों और दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री राज्यस्तरीय अनुदेशक सम्मान समारोह के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में की गई वृद्धि को बड़ी सौगात बताया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के 117 अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि की शुभकामनाएं दी गईं। प्रतीकात्मक रूप से आठ अनुदेशकों को चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर अनुदेशकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की पहचान होता है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।कार्यक्रम में समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशेष प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ के दृष्टिबाधित छात्र अमित कुमार को इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान मिला। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शीतलपुर की मूक-बधिर छात्रा शोभा को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में अनुदेशकों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें