आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता विनय मिश्रा

प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त राजभवन गौतम उर्फ तुलसी को थाना क्षेत्र के ढकवा पट्टी फ्लाईओवर, ग्राम देवरखा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से संबंधित अभियोग दर्ज था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें