तेल के लिए तड़पा शहर: भीषण गर्मी में पेट्रोल पंप पर उमड़ी बेकाबू भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे लोग”

तेल के लिए तड़पा शहर: भीषण गर्मी में पेट्रोल पंप पर उमड़ी बेकाबू भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे लोग”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। भीषण गर्मी और तपती दोपहर में बेमेतरा शहर के सिग्नल चौक स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए भारी मारामारी देखने को मिली। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की खबर फैलते ही लोग बड़ी संख्या में आयुष पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पहुंच गए, जहां बाइक और वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को तेज धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल भरवाने की जल्दबाजी में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। आम नागरिकों ने प्रशासन और तेल कंपनियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में ईंधन संकट जैसी स्थिति बनना चिंता का विषय है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारियों को भी भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें