“माता भद्रकाली की पावन धरा पर महामहिम का आगमन: राज्यपाल रमेन डेका का भव्य स्वागत, जनसेवा का दिया संदेश”

“माता भद्रकाली की पावन धरा पर महामहिम का आगमन: राज्यपाल रमेन डेका का भव्य स्वागत, जनसेवा का दिया संदेश”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का बेमेतरा आगमन अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ। माता भद्रकाली की पावन धरा पर जनसेवक शिवम् तिवारी ने पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान महामहिम से आशीर्वाद प्राप्त कर शिवम् तिवारी ने क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा को लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। राज्यपाल महोदय ने अपने उद्बोधन में जनसेवा को सर्वोपरि बताते हुए समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। जनसेवक शिवम् तिवारी ने महामहिम के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करते हुए क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता एवं जनहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र खुराना, उत्तम महेश्वरी, राजा आशीष गुप्ता एवं भद्रकाली मंदिर के पुजारी सन्नी महाराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें