प्रतापगढ़. हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़. हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़: नवाबगंज/संग्रामगढ़: प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रधानी चुनाव की रंजिश में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम खनवारी निवासी वादी के साथ विपक्षियों द्वारा गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना संग्रामगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नवाबगंज संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुमित शुक्ला एवं कुलदीप सरोज को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के सेमाग बाबा मंदिर बंधा, ग्राम बकोल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में. सुमित शुक्ला पुत्र शीतला प्रसाद निवासी खनवारी, थाना संग्रामगढ़

– कुलदीप सरोज पुत्र भगवान दीन सरोज निवासी खनवारी, थाना संग्रामगढ़ शामिल हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय वर्मा, कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह, दुर्वीन यादव एवं पंकज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें भीषण गर्मी और लू से रहें सावधान स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें