जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, अधिकारियों को दिए गए त्वरित निस्तारण के निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनता दर्शन में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति समेत अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने का भी प्रयास किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़. हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार












