इटावा: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
संवाददाता रोहित कुमार इटावा। जनपद के थाना वैदपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उस पर कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी सुभाष यादव निवासी थाना वैदपुरा के कब्जे से एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस ट्रक से टकराई, एक यात्री की मौत, 20 घायल












