फ्लैट निवासियों के हितों से नहीं होने दिया जाएगा खिलवाड़: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया।

फ्लैट निवासियों के हितों से नहीं होने दिया जाएगा खिलवाड़: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया।

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

अनुचित शुल्क वसूली की शिकायतों पर प्रशासन ने की सुनवाई स्प्लेंडर फ्लैट्स में मेंटेनेंस शुल्क विवाद पर सख्त हुआ प्रशासन डीटीपी (पी) व रेजिडेंट्स प्रतिनिधियों के साथ जिला सचिवालय में अहम बैठक

पानीपत, 20 मई। स्प्लेंडर पानीपत फ्लैट्स में कथित रूप से अनुचित मेंटेनेंस शुल्क के मामले को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में डीटीपी (प्लानिंग) तथा फ्लैट निवासियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निवासियों द्वारा लगाए गए मेंटेनेंस शुल्क, सुविधाओं में कमी तथा पारदर्शिता के अभाव से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान फ्लैट निवासियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर अनावश्यक शुल्क की मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुल्क के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं और कई मामलों में निवासियों को उचित जानकारी भी नहीं दी जा रही। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ दोनों पक्षों की सुनवाई कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में डीटीपी पंकज बेनीवाल के साथ पूरे मामले की समीक्षा की गई जिससे दिनों पक्षों की बात सुनी गई व जिस पर दोनों पक्षों की सहमति हुई। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल विवाद का समाधान करना ही नहीं, बल्कि निवासियों और प्रबंधन के बीच पारदर्शिता एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना भी है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि प्रशासन हमेशा नागरिकों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। किसी भी संस्था या प्रबंधन को नियमों से बाहर जाकर आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी पक्षों को सुनकर पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें