एटा: क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने यूपी-112 पीआरवी का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

एटा: क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने यूपी-112 पीआरवी का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग द्वारा थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत संचालित यूपी-112 पीआरवी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों की स्थिति तथा उनकी तत्परता का बारीकी से जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्हें हर समय सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आमजन को त्वरित सहायता मिल सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान सीओ सकीट ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि यूपी-112 पीआरवी लगातार क्षेत्र के संवेदनशील, भीड़-भाड़ एवं सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमणशील रहे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों और समस्याओं पर तेजी से प्रतिक्रिया देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तत्परता से ही जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें